logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

बीजेपी सांसद अनिल बोंडे के विवादित बयान के बाद कांग्रेस आक्रामक, पुलिस आयुक्तालय का किया घेराव


अमरावती: राहुल गांधी पर दिए गए बीजेपी सांसद अनिल बोंडे के विवादित बयान के बाद अब कांग्रेस हो गई है. कांग्रेस नेताओं ने अपना आक्रोश जाहिर करते हुए अनिल बोंडे के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर शहर पुलिस आयुक्तालय का घेराव किया.

अनिल बोंडे के इस विवादित बयान को लेकर अनिल बोंडे के खिलाफ मामला क्यों दर्ज नहीं किया गया? यह सवाल पूछते हुए कांग्रेस सांसद बलवंत वानखेड़े, विधायक यशोमति ठाकुर, पूर्व मंत्री सुनील देशमुख ने अमरावती शहर पुलिस आयुक्त कार्यालय का घेराव किया.

विधायक यशोमति ठाकुर ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी, वे नहीं हटेंगी. इस मौके पर पुलिस कमिश्नर और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली.

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अब तक कार्रवाई हो जानी चाहिए थी. पानी नाक के ऊपर हो गया. हर बार इस तरह का माहौल खराब करने की कोशिश की जाती है. नेताओं ने कहा कि या तो आप कार्रवाई करें यह हमें जेल में डालें. यशोमति ठाकुर ने पुलिस कमिश्नर पर निशाना साधते हुए कहा कि जब तक वे केस दर्ज कर हमें कागजात नहीं सौंप देते, तब तक एक भी कार्यकर्ता यहां से नहीं हटेगा, हम हर दिन किसी की बातें नहीं सुनेंगे.