logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

कांग्रेस अब ‘हताश’ और ‘निराश’ हो गई है: नाना पटोले की 'कुत्ते' वाली टिप्पणी पर भाजपा नेताओं का पलटवार


अमरावती: नाना पटोले के बीजेपी को कुत्ता बनाने के बयान को लेकर सियासत गर्मा गई है। देश भर से बीजेपी नेता नाना पटोले के इस बयान की निंदा कर रहे हैं। वहीं, अमरावती में भाजपा नेता नवनीत राणा ने भी नाना पटोले के इस बयान की आलोचना की है। 

नवनीत राणा ने कहा, “वे (कांग्रेस) हताश हैं, क्योंकि वे देश में शासन करते थे, अब महाराष्ट्र के लोग जानते हैं कि जो काम करेगा, और देश के पक्ष में काम करेगा, वे उनके साथ खड़े होंगे। 

राणा ने कहा, “इस तरह के बयान उनकी हताशा को दर्शाते हैं। भाजपा हमेशा लोगों को एकजुट करने की कोशिश करती है, कांग्रेस ने देश को बांटने की कोशिश की है।”

बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने भी पटोले के बयान की निंदा करते हुए कहा, “वे निराशा से हताश होते जा रहे हैं। शरद पवार कुछ कह रहे हैं; उद्धव ठाकरे चुनाव आयोग को गाली दे रहे हैं। अब, राहुल गांधी की कांग्रेस भाजपा को 'कुत्ता' कह रही है, क्योंकि जनमत सर्वेक्षणों में महायुति को स्पष्ट बहुमत दिखाया गया है। इसलिए, मैं उनकी निराशा को समझ सकता हूं।”