logo_banner
Breaking
  • ⁕ TCS नासिक केस में बड़ा खुलासा: चार्जशीट में जाकिर नाइक का नाम, 'इस्लाम ऐप' और ऑफिस की पैंट्री में अश्लील हरकत ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर के कैंसर अस्पताल से फिरौती की मांग; "1.23456 बिटकॉइन दो, वरना डेटा गया" ⁕
  • ⁕ अंबाझरी में दिनदहाड़े 7.30 लाख की लूट, मनी एक्सचेंज कंपनी के मैनेजर पर मिर्च पाउडर फेंककर चाकू से हमला... ⁕
  • ⁕ Nagpur: फेसबुक पर फर्नीचर खरीदने के नाम पर छात्रा से हुई 1 लाख 32 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी ⁕
  • ⁕ MLC Election: नामांकन वापस लेना शैलेश अग्रवाल और साहेबराव कांबले को पड़ा भारी, कांग्रेस ने दोनों नेताओं को पार्टी से किया निष्काषित ⁕
  • ⁕ विदर्भ में मौसम का यू-टर्न: अमरावती, वर्धा और चंद्रपुर समेत कई जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट'; 40km की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश की चेतावनी ⁕
  • ⁕ PF ब्याज पर बड़ा अपडेट: 'घोषणा' से 'जेब' तक का सफर; जानें जून-जुलाई में आपके खाते में क्या होने वाला है! ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

कांग्रेस विधायकों ने प्रधानमंत्री मोदी को कहा चोर, महाराष्ट्र विधानसभा के अंदर जमकर हंगामा


मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा विवादित बयानबाजी लगातार जारी है। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा के अंदर हुआ। जहां कांग्रेस विधायकों ने राहुल गांधी को सूरत अदालत द्वारा दिए दो साल की सजा पर हंगामा किया। इस दौरान कांग्रेस विधायकों ने मोदी चोर है, मोदी चोर है के नारे भी लगाए। कांग्रेस विधायकों ने इस हरकत पर शिंदे-भाजपा के विधायक और मंत्री भड़क गए। इस कारण सदन के अंदर जमकर हंगामा हुआ। 

क्या है पूरा मामला? 

प्रधानमंत्री मोदी सहित पूरे मोदी सरनेम वालों को चोर कहने मामले पर सूरत की अदालत राहुल गांधी को दोषी बताते हुए सजा का ऐलान किया। अदालत ने राहुल को दो साल की सजा सुनाई। अदालत के इस निर्णय पर भाजपा विधायकों ने गुरुवार को महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कई विधायकों ने राहुल गांधी की तस्वीर लेकर जूते मारने की बयानबाजी की। विधायकों के इस बयान पर कांग्रेस नेता भड़क गए और सदन के अंदर जमकर प्रदर्शन किया। 

कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग 

सदन शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाने वाले विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। जिस पर अध्यक्ष ने वीडियो की जांच कर कार्रवाई करें की बात कही। लेकिन कांग्रेस विधायकों ने सदन के अंदर हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान कांग्रेस विधायकों ने प्रधानमंत्री के खिलाफ विवादित नारे लगे। चोर है चोर है प्रधानमंत्री मोदी चोर है। 

भड़की भाजपा, कहा-पीएम का अपमान नहीं सहेंगे 

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ लगे विवादित नारो पर शिंदे-भाजपा के विधायक भड़क गए। कांग्रेस विधायकों का विरोध करते हुए मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा, "देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। 23 करोड़ मतदाताओं ने चुना है। यह किसी की हैसियत में नहीं है। वह किसी के कहने पर प्रधानमंत्री नहीं बने। भगोड़ों की पार्टी द्वारा मोदी को चोर कहना बर्दाश्त नहीं करेगी। यह एक बाहरी भूमिका थी। लेकिन मोदी को सदन में चोर कहा गया है।"