logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पोस्टर को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, मनपा पर लगाया पक्षपात करने का आरोप


नागपुर: विधानसभा चुनाव की आहट आते ही राजनीतिक पार्टियों ने आंदोलन सहित धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में रविवार को शहर कांग्रेस के दक्षिण-पश्चिम मंडल ने पोस्टर हटाने को लेकर त्रिमूर्ति नगर में आंदोलन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने मनपा पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि, "मनपा के अधिकारी दुर्भावना से काम कर रहे हैं। कांग्रेस के लगाए सभी पोस्टर को हटा दिया, वहीं भाजपा के केवल कुछ पोस्टर हटाया गया ।" 

दरअसल, उपमुख्यमंत्री ने पिछले दिनों अपना 53वा जन्मदिन मनाया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने फडणवीस के मुख्यमंत्री सहित उपमुख़्यमंत्री काल के दौरान राज्य में उनके द्वारा किये 53 कामों को लेकर पोस्टर लगाए। जिसमें नागपुर-पुणे मेट्रो, मुंबई का अटल सेतु, नवी मुंबई एयरपोर्ट, मुंबई मेट्रो, समृद्धि महामार्ग सहित नागपुर में उनके द्वारा किये काम शामिल थे। भाजपा नेताओं ने दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र सहित पूरा शहर में यह पोस्टर लगाए। 

वहीं फडणवीस के इन पोस्टर के विरोध में कांग्रेस ने भी पोस्टर लगाए। दक्षिण-पश्चिम कांग्रेस द्वारा लगाए पोस्टर में बीते साल आई बाढ़ सहित सीमेंट की सडको को लेकर हो रही परेशानी को लेकर उन पर निशाना साधा। कांग्रेस ने लगाए पोस्टर में विकास के नाम पर फडणवीस पर बंटाधार करने का आरोप भी लगाया। इसी के साथ यह भी कहा कि, विधानसभा चुनाव में जनता इसका करार जवाब देगी। 

रविवार को मनपा ने लगे इन पोस्टर को हटाना शुरू कर दिया। जिसके विरोध में कांग्रेस नेताओं ने आंदोलन शुरू कर दिया। त्रिमूर्ति नगर चौराहे पर कांग्रेस के कार्यकर्ता जमा हुए और चरखा आंदोलन कर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने आरोप लगाया कि, "मनपा का बैनर पोस्टर निर्मूलन काम पूरी तरह पक्षपाती है। मनपा जहां कांग्रेस के 10 पोस्टर, वहीं बीजेपी के केवल दो पोस्टर हटा रही हैं।"

ज्ञात हो कि, जिस जगह पर कांग्रेस ने आंदोलन किया, ठीक वहीं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आने वाले थे और सीमेंट सड़क निर्माण का निरिक्षण करने वाले थे। उपमुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। पुलिस ने सभी आंदोलनकारियों को तुरंत वहां से हटाते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें: Assembly Election 2024: विधानसभा चुनाव दो महीने दूर, दक्षिण-पश्चिम में शुरू हुआ पोस्टर वॉर; भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने