logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

राजनीतिक ननद-भाभी में ठनी रार, एक दूसरे पर कर रहे वार, औकात पर पहुंची बात


अमरावती: विधायक यशोमति ठाकुर और सांसद नवनीत राणा के बीच विवाद और बढ़ गया है. नवनीत राणा ने यशोमति ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाए, जिसका यशोमति ठाकुर ने जवाब दिया था. 12 सितंबर को उनके बीच पहले दौर की बहस हुई. अब  यशोमति ठाकुर को नवनीत राणा ने जवाब दिया है.

आज सांसद नवनीत राणा ने यशोमति ठाकुर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रवि राणा ने 2019 के चुनाव में यशोमति ठाकुर को कड़क नोट दिए थे, अगर चेक देते तो सबूत होता. लेकिन कॅश की बात हो तो बच्चे भी जानते हैं कि इसका कोई सबूत नहीं है. राणा ने कहा कि इसमें इतना बुरा मानने की क्या बात है, मैंने सच की तभी उनको इतना चुभ गया.

नवनीत राणा ने उत्तर दिया, “यशोमती ताई हमारी ननंद हैं. वह अमरावती जिले की बेटी हैं और मैं इतने सालों से यहां बहू के रूप में काम कर रही हूं. अगर मैंने चेक दिया होता तो सबूत भी रखती. लेकिन, रविजी ने कड़क नोट दिए थे. यह तो बच्चे भी जानते हैं कि  इसका कोई प्रमाण नहीं होता और यशोमती ठाकुर को इस बारे में इतनी परेशानी क्यों  हो रही. मुझे लगता है कि मैंने सच बोला इसलिए वो परेशान हैं.”