logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

डीसीएम देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष को कहा धन्यवाद, बोले- मराठा समाज के युवाओं को मिलेगा न्याय


मुंबई: महाराष्ट्र विधानमडल (Maharashtra Legislature) से मराठा समाज को आरक्षण (Maratha Reservation) देने वाला विधेयक पास हो गया है। दोनों सदनों में सर्व सम्मति से विधायक को पास किया गया है। वहीं अब इस पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने विपक्ष को धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि, आरक्षण विधेयक के पास होने के बाद अब मराठा समाज के युवाओं को न्याय मिलेगा।

फडणवीस ने कहा, "हमारी सरकार ने मराठा समाज को आरक्षण देने के लिए इसबीसी के तहत विधेयक पास किया है। जिसे दोनों सदनों ने सर्वसममति से पास किया गया है और इसे क़ानूनी अमलीजामा पहनाया है। जिससे मराठा आरक्षण को 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। हमने जो वादा किया था उसे पूरा किया। इस दौरान ओबीसी समाज के आरक्षण को बिना किसी छेड़छाड़ के यह आरक्षण दिया है।"


उन्होंने आगे कहा, "पिछली मेरी सरकार के दौरान मराठा आरक्षण को आरक्षण दिया था। लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने इसमें कुछ कमिया दिखाई थी। इसके बाद हमने चीफ जस्टिस भोसले की अगुवाई में समिति बनाई और जो कमियां हैं उसे दूर करने के लिए अपनी रिपोर्ट दी। इसके बाद हमने सभी पहुलओं को ध्यान  में रखते हुए मराठा समाज को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया।"

देखें वीडियो: