logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

Maratha Reservation: उद्धव ठाकरे का सीएम शिंदे पर तंज, कहा- उनका इतिहास सभी को पता, परिणाम के लिए करना पड़ेगा इंतजार


मुंबई: पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Udhav Thackeray) ने मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ( CM Eknath Shinde) पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, "हमें मुख्यमंत्री का इतिहास पता है। इसलिए अब तक यह लागू नहीं होता तब तक कुछ नहीं कह सकते। इसी के साथ ठाकरे ने राज्य सरकार से आरक्षण के बाद कितने युवाओं को नौकरी मिलने वाली है इसका खुलासा करने की मांग की।

विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए ठाकरे ने कहा, "सीएम (एकनाथ शिंदे) का इतिहास हर कोई जानता है और इसलिए जब तक उन्होंने जो कहा है उस पर अमल नहीं होता तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता। हमने सरकार का समर्थन किया है लेकिन कितने लोगों को नौकरी मिल रही है यह जल्द बताया जाना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि यह पूर्ण प्रमाण है और इसके लिए हमें कुछ समय इंतजार करना होगा।"

अदालत में नहीं टिकेगा कानून 

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने कहा, "हमें पता था कि हमारी आवाज़ दबाई जाएगी इसलिए हमने उन्हें पहले ही एक पत्र दिया था। उन्होंने हमारे पत्र का जवाब नहीं दिया और यह जो 10% आरक्षण का प्रावधान किया गया है वह कानून के तौर पर टिकने वाला नहीं है। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए यह बिल लाया गया है। यह बिल किसी भी तरह से किसी को मान्य नहीं होने वाला।"

यह भी पढ़ें: