logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए हिंदी परीक्षा का निर्णय रद्द, मराठी भाषा मंत्री उदय सामंत की घोषणा


मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रस्तावित हिंदी भाषा परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला लिया है। मराठी भाषा मंत्री उदय सामंत ने ऐलान किया है कि 28 जून को होने वाली यह परीक्षा अब आयोजित नहीं की जाएगी। दरअसल, राजपत्रित अधिकारियों के लिए घोषित की गई इस परीक्षा का मनसे, ठाकरे गुट और मराठी भाषा प्रेमियों ने पुरजोर विरोध किया था। चौतरफा बढ़ते दबाव और तीव्र विरोध के बाद आखिरकार सरकार को अपना कदम पीछे खींचना पड़ा है।

मुंबई से बड़ी खबर सामने आई है, जहां राज्य सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रस्तावित हिंदी भाषा परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। मराठी भाषा मंत्री उदय सामंत ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 28 जून को होने वाली यह परीक्षा अब आयोजित नहीं की जाएगी। दरअसल, भाषा संचालनालय द्वारा राजपत्रित अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए हिंदी परीक्षा की घोषणा की गई थी।

लेकिन इस फैसले का मनसे और ठाकरे गुट की शिवसेना के साथ-साथ मराठी भाषा अध्ययन केंद्र ने तीव्र विरोध किया। डॉ. दीपक पवार ने भी इस मुद्दे पर आपत्ति जताई थी। लगातार बढ़ते विरोध के बाद सरकार ने यह निर्णय वापस ले लिया। साथ ही मंत्री उदय सामंत ने कहा कि भविष्य में यह भी समीक्षा की जाएगी कि सरकारी अधिकारियों के लिए हिंदी परीक्षा आवश्यक है या नहीं।