logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

Maratha Reservation: हिंसा पर सख्त हुए देवेंद्र फडणवीस, बोले- आगजनी करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई


मुंबई: राज्य में मराठा आरक्षण हिंसक हो चुका है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में आगजनी की घटना सामने आ रही है। सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने बीड जिले में दो विधायकों के आवास सहित नगर परिषद कार्यालय को आग के हवाले कर दिया। जिससे बड़ा नुकसान हुआ है। वहीं इस आगजनी पर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सख्त चेतवानी देते हुए कहा कि, हम मराठा आरक्षण के समर्थन में हैं, लेकिन हिंसा और आग जानी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।" 

मंगलवार को मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा, "मराठा आरक्षण को लेकर चल रहे आंदोलन को लेकर राज्य सरकार सकारात्मक कदम उठा रही है। ऐसा वादा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया है। राज्य सरकार मराठा समुदाय को आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है। लेकिन वहीं कुछ लोग इस आंदोलन का फायदा उठाकर हिंसा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

जहां पूर्ण शांति, वहां कोई कार्रवाई नहीं

गृहमंत्री ने कहा, "सोमवार को बीड में जिस तरह से कुछ लोगों ने प्रतिनिधियों के घर जलाने, कुछ खास लोगों को निशाना बनाने, संस्थानों को जलाने, अस्पतालों को जलाने की घटना को अंजाम दिया है. ऐसी हरकत गलत है. इस पर कार्रवाई की जायेगी. जहां शांतिपूर्ण आंदोलन चल रहा है वहां कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी. लेकिन हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 


हिंसा में कुछ पार्टी के कुछ नेता और कार्यकर्ता शामिल 

फडणवीस ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि, "इस हिंसा में कुछ राजनीतिक दलों के नेता या कार्यकर्ता भी शामिल नजर आ रहे हैं। उस बारे में सारे सबूत मिलने के बाद आपको जानकारी दी जाएगी. कुछ लोग जानबूझकर हिंसा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. हम ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. फेसबुक या सोशल मीडिया के जरिए धमकी देने वाले कुछ लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।"