logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

देवेंद्र फडणवीस ने बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों को लेकर लिया बड़ा निर्णय, तनख्वा में की 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी


नागपुर: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने राज्य की तीन बिजली कंपनियों के संविदा कर्मचारियों (Contractual Worker) को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। फडणवीस ने इन कर्मचारियों के मूल वेतन में 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। सरकार ने मार्च 2024 से इस बढ़ोतरी को लागू करने का निर्णय लिया है। 

सोमवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सह्याद्री गेस्ट हाउस में बिजली कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी को लेकर आज बैठक हुई। बैठक में सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रशेखर बावनकुले, आशीष देशमुख तो मौजूद थे। वहीं कृषि मंत्री धनंजय मुंडे भी ऑनलाइन मौजूद थे। 

बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड, महाराष्ट्र स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, महाराष्ट्र स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन पुनर्निर्धारण के बारे में जानकारी दी।

इस बढ़ोतरी के बाद अब महाराष्ट्र में अन्य राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा वेतन बढ़ोतरी की गई है. इस फैसले से कर्मचारियों, इंजीनियरों, अधिकारियों और सहायक श्रेणी के कर्मचारियों को फायदा होगा। इन कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी मार्च 2024 से लागू होगी। पहली वेतन वृद्धि भी तब की गई थी जब देवेन्द्र फड़णवीस मुख्यमंत्री थे। इसी के साथ उपमुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य के लिए महात्मा फुले जन आरोग्य योजना को 'टॉप अप' कर दिया गया है और एक अलग योजना बनाने का आदेश दिया गया है।  

ज्ञात हो कि, पिछले कई दिनों ने वेतन बढ़ोतरी सहित अन्य मुद्दों को लेकर बिजली विभाग से जुड़े संविदा कर्मचारी आंदोलन कर रहे थे। वह सरकार से राज्य सरकार के कर्मचारियों की तरह वेतन की बढ़ोतरी करने सहित अन्य सुविधाएँ देने की मांग कर रहे थे। 

यह भी पढ़े: मिहान परियोजना की मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की समीक्षा, परियोजना से जुड़े लंबित काम को जल्द पूरा करने का दिया निर्देश