logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

लोकसभा के बाद विधानसभा में गूंजा दिशा सल्यान का नाम, सत्तापक्ष विधायकों ने की मांग- आदित्य ठाकरे का हो नार्को टेस्ट


नागपुर: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रही दिशा सल्यान का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस दौरान केवल सल्यान का नहीं युवा सेना प्रमुख और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे का नाम भी लिया गया है। विधानसभा के अंदर सत्ता पक्ष के विधायक नितेश राणे, रवि राणा और शिंदे गुट के विधायक शरद गोगावले ने विधानसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए आदित्य ठाकरे की नार्को टेस्ट की जांच करने की मांग की है। 

कौन था मौजूद हो जांच

भाजपा विधायक नितेश राणे ने सदन में मुद्दा उठाते हुए कहा, "किसी के राजनीतिक दबाव के कारण दिशा सालियान मामले की जांच बंद कर दी गई। दिशा सालियान मामले की जांच सीबीआई या मुंबई पुलिस कर रही है। उसकी बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज गायब हो गए।" राणे ने मांग की कि, "इस बात की जांच होनी चाहिए कि 8 जून की पार्टी में कौन-कौन मौजूद था।"

कई सवालों का नहीं मिला जवाब

राणे ने कहा, “विज़िटर बुक से वे दो दिन के पन्ने क्यों फाड़े? इन सवालों के जवाब दिए जाने की जरूरत है। दिशा सालियान का मामला मुंबई पुलिस के पास है। अब मुख्यमंत्री उस फाइल को दोबारा खोलें।” उन्होंने मांग की है कि, “आदित्य ठाकरे का नार्को टेस्ट होना चाहिए और सच्चाई सामने आनी चाहिए।”