महाराष्ट्र में अकाल होगा घोषित! शनिवार को जारी होगी अधिसूचना, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- बुधवार से राज्य में शुरू होगा पंचनामा
मुंबई: राज्य में सूखे की स्तिथि के बाद अकाल घोषित करने की मांग जारी है। इसी बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ी घोषणा की है, इसके तहत शनिवार को राज्य सरकार अकाल से संबंधित पहली आदिसूचना जारी करेगी। मंत्रिमंडल की बैठक एक बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि, "अकाल को लेकर राज्य सरकार ने राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। समिति अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी और उसपर चरणों में कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने बुधवार 23 सितंबर से राज्य में फसलों के पंचनामा करने सहित आर्थिक मदद के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने जानकारी भी दी।
admin
News Admin