logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: खामगांव में भाजपा द्वारा जलाया गया महाविकास अघाड़ी सरकार का पुतला


बुलढाणा: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने महाविकास अघाड़ी सरकार के नेताओं को अल्टीमेटम दिया था कि शिंदे-फडणवीस और पवार सरकार को बदनाम करने की साजिश हो रही है. 

लेकिन महाविकास अघाड़ी के माफी न मांगने पर बीजेपी आक्रामक हो गई, बीजेपी ने बुलढाणा के खामगांव में तत्कालीन महाविकास अघाड़ी सरकार और उसके नेता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

इस अवसर पर तत्कालीन महाविकास अघाड़ी सरकार का पुतला दहन किया गया. पुतले पर राष्ट्रवादी नेता शरद पवार, पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले की तस्वीरें लगाई गई थीं.

इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तत्कालीन महाविकास अघाड़ी सरकार और उसके नेताओं के खिलाफ नारे लगाए और संविदा पदों पर भर्ती के संबंध में लिए गए फैसले को लेकर जनता से माफी मांगने की मांग की.