logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

मेरे बैग में आठ शर्ट, एक पर स्याही गिरी तो सूरी पहन लेता हूं, तीसरे मिनट अपना काम शुरू करता हूं: चंद्रकांत पाटिल


अमरावती: जिले के संरक्षक मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि वह किसी भी चीज के लिए तैयार हैं. चंद्रकांत पाटिल फिलहाल अमरावती के दौरे पर हैं. पालक मंत्री का पदभार संभालने के बाद वह पहली बार जिले का दौरा कर रहे हैं. इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते समय उन्होंने यह बात कही.   

पाटिल ने कहा, “मैं किसी भी चीज के लिए तैयार हूं, मेरे बैग में आठ शर्ट हैं, अगर एक पर कोई स्याही फेंकता है, तो मैं दूसरा पहनता हूं और तीसरे मिनट में अपना काम करना शुरू कर देता हूं.”

 उन्होंने यह भी कहा कि अब तक मेरे ऊपर दो बार स्याही फेंकी जा चुकी है, लेकिन मैंने तुरंत दोबारा काम शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि मेरा संकल्प है कि मैं हर सप्ताह अमरावती आऊँगा. मेलघाट में बहुत पैसा खर्च किया जाता है लेकिन उसका उपयोग सही तरीके से नहीं होता है. पालक मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि यह बात मेरे संज्ञान में आई है.

दो फेंकी गई स्याही 

मंत्री चंद्रकांत पाटिल के सोलापुर जिले के दौरे के वक्त भीम आर्मी ने उनपर स्याही फेंकी थी. उन्होंने राज्य सरकार की संविदा नीति के विरोध में पाटिल पर स्याही फेंकी थी. दूसरी बार अमरावती जिले के दौरे पर चंद्रकांत पाटिल के साथ ऐसा हुआ.