logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

गोंदिया जिले में भाजपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व मंत्री राजकुमर बड़ोले राष्ट्रवादी कांग्रेस में हुए शामिल


गोंदिया: भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजकुमार बड़ोले (Rajkumar Badole) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) में शामिल हो गए हैं। मंगलवार को मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) ने बड़ोले को पार्टी की सदस्य्ता दिलाई। इस दौरान पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल (Prafull Patel) और प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे (Sunil Tatkre) भी मौजूद रहे। 

बड़ोले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। वह 2009-2019 तक दो बार अर्जुनी-मोरगांव विधानसभा के विधायक रहे। वहीं 2014 में देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में भाजपा की सरकार बनी तो उन्हें कैबिनेट मंत्री तक बनाया गया। उनके पास सामाजिक न्याय विभाग था। हालांकि, 2019 के चुनाव में बड़ोले 700 वोटों से चुनाव हार गए। एनसीपी के मनोहर चंद्रिकापुरे (Manohar Chandrikapure) ने उन्हें हराया।

बड़ोले का स्वागत करते हुए अजित पवार ने लिखा कि, "पूर्व मंत्री राजकुमार बडोले का एनसीपी पार्टी में शामिल होने का कार्यक्रम क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित किया गया. हमें खुशी है कि राजकुमार बडोलेम जैसे अनुभवी नेता और जनता की आवाज के रूप में उभरे नेता के पार्टी में शामिल होने से पार्टी निश्चित रूप से मजबूत हुई है। मैं उनका तहे दिल से स्वागत करता हूं और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"

आम सहमति से लिया गया निर्णय: बड़ोले

एनसीपी में शामिल होने के बाद बड़ोले ने कहा, "राज्य की मौजूदा महायुति सरकार अच्छा काम कर रही है। इसे दुबारा वापस लौटना चाहिए इसलिए हम मिलकर काम कर रहे है। पिछले चुनाव में अर्जुनी-मोरगांव सीट पर एनसीपी को जीत मिली थी। जिसके कारण इस बार भी एनसीपी ही यहाँ चुनाव लड़ने वाली है। गठबंधन के सभी साथी और  नेताओं के सामंजस्य से आज मैं एनसीपी में शामिल हुआ हूँ।"

एनसीपी से होंगे विधानसभा के उम्मीदवार 

महायुति में भले ही सीटों का बटवारा नहीं हुआ है। लेकिन तीनों पार्टियों में यह तय किया गया है कि, जिसका जहां विधायक है वह वहीँ चुनाव लड़ेगा। वर्तमान में अर्जुनी-मोरगांव सीट पर एनसीपी अजित पवार का कब्ज़ा है। जिसको देखते हुए विधानसभा चुनाव में वहीँ चुनाव लड़ेंगे। वर्तमान विधायक चंद्रिकापुरे को लेकर जनता में नाराजगी देखी गई है। वहीं पिछले चुनाव में बड़ोले की मामूली अंतर से मिली हार को लेकर जनता में उनके प्रति सहानुभूति है। जिसको देखते हुए बड़ोले एनसीपी में शामिल हुए। जहां विधानसभा चुनाव में उन्हें उम्मीदवार बना सकती है।