logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: वापस कांग्रेस में लौटेंगे गोपालदास अग्रवाल, भाजपा से दिया इस्तीफा


गोंदिया: विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के पहले भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) को जिले में बड़ा झटका लगा है। पार्टी नेता और पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल (Gopaldas Agrawal) ने भेजा पार्टी की प्राथमिक सदस्य्ता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) को भेज दिया है। अग्रवाल 13 सितंबर को कांग्रेस में शामिल होंगे। 

ज्ञात हो कि, अग्रवाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं। वह लगातार कांग्रेस की टिकट पर गोंदिया से चुनाव जीतते रहे हैं। हालांकि, 2019 विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा में शामिल हो गए। जहां भाजपा ने विधानसभा में उतारा। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अग्रवाल को भाजपा नेता और निर्दलीय चुनाव उतरे विनोद अग्रवाल ने हराया था।

भाजपा में मेरे परिश्रम की नहीं हुई क़द्र 

अपने इस्तीफे का ऐलान करते हुए अग्रवाल ने कहा, "गोपालदास अग्रवाल ने कहा कि वे  सितंबर 2019 को बीजेपी में शामिल हुए थे। अग्रवाल ने कहा कि उस समय हमारे एक हजार कार्यकर्ता सामने थे। तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने मैंने कहा था कि देवेंद्र जी लोगों के मन में सवाल आएगा कि मैं किसी मंत्री पद की लालसा में आया हूं, लेकिन ऐसा नहीं है। गोंदिया के अंदर सारे काम आपको अगले पांच साल में करना होगा। मेरा उद्देश्य गोंदिया का विकास है इसलिए मैं आपके साथ आया हूं।"

उन्होंने कहा कि, "बीजेपी को 2019 में गोंदिया विधानसभा क्षेत्र में कमल खिलाने का लालच था , मुझे विकास का लालच था इसलिए मैं बीजेपी में गया, लेकिन न परिश्रम की  कद्र हुई  और ना निष्ठा की कदर हुई और इसीलिए घर वापसी करना कोई अवसरवाद नहीं।" उन्होंने कहा,"पार्टियां बदलना अवसरवाद है और मैंने पहले ही कहा सुबह का भूला अगर शाम को घर लौट आए तो उसे भूला नहीं कहते ? यह सर्वविदित बात है और इसलिए मैं  किसी पार्टी में प्रवेश नहीं कर रहा हूं मैं अपने घर वापस आया हूं।"