logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: आज गोंदिया पहुंचेंगे राज ठाकरे, कार्यकर्ताओं ने स्वागत में लागए भावी मुख्यमंत्री के पोस्टर


गोंदिया: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (Maharashtra Navnirman Sena) प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) आज बुधवार से अपने विदर्भ भ्रमण (Vidarbha Tour) की शुरुआत करने वाले हैं। प्रदेश के पूर्वी छोर पर मौजूदा गोंदिया जिले (Gondia District) से इस दौरे की शुरुआत होगी। ठाकरे के दौरे को देखते हुए मनसे कार्यकर्ताओं ने शहर को पोस्टर से पाट दिया है। इन पोस्टरों में कार्तकर्ताओं ने ठाकरे को राज्य का भावी मुख्यमंत्री (Future Chief Minister) बताया है। 

ज्ञात हो कि, राज ठाकरे ने आगामी विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election) अपने दम पर लड़ने का ऐलान किया है। ठाकरे ने विधानसभा सीटों में से 240 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की बात कही है। चुनाव के पहले वह पार्टी संगठन को मजबूत करना चाहते हैं। जिसके तहत वह राज्य के विभिन्न क्षेत्रों का दौरे कर रहे हैं। 

इसी के तहत बुधवार से ठाकरे विदर्भ दौरे पर रहने वाले हैं। जिसकी शुरुआत वह गोंदिया जिले से करने वाले हैं। ठाकरे के स्वागत के लिए मनसे कार्यकर्ताओं ने गोंदिया जिले और शहर में होर्डिंग लगाए हैं। इनमे से अधिकांश  होर्डिंग और बैनर पर राज ठाकरे को प्रदेश का भावी मुख्यमंत्री बताया गया। अब चुनाव के बाद ही मालूम चलेगा की प्रदेश में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, लेकिन फ़िलहाल गोंदिया में ये बैनर और होर्डिंग चर्चा के विषय बने हुए है।