logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: सुधीर मुनगंटीवार ने अजित पवार पर बोला हमला, कहा- भ्रष्टाचार पर उनका बोलना जोक से कम नहीं


गोंदिया: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार (Ajit Pawar) ने राज्य सरकार को भ्रष्टाचार वाली सरकार बताया है। पवार के इस बयान पर राज्य के वन मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के सुधीर मुनगंटीवार (Sudhir Mungantiwar) ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि, "अजित पवार पर खुद भ्रष्टाचार करने के मामले की जांच जारी है। वहीं वह अब इसपर बोल रहे हैं। इससे बड़ा जोक क्या हो सकता है।" सोमवार को मुनगंटीवार गोंदिया के दौरे पर थे जहां पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही।

ज्ञात हो कि, अजित पवार ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने मंत्रियों के ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर हमला बोला। इसी के साथ पवार ने राज्य की शिंदे-फडणवीस सरकार को भ्रष्टाचार में डूबी सरकार भी बताई।

पवार के इस बयान पर बोलते हुए मुनगंटीवार ने कहा, "यह कितना बड़ा आश्चर्य है, अजित पवार भ्रष्टाचार  पर बोल रहे हैं। जिन पर खुद भ्रष्टाचार को लेकर जांच हुई है वह इसपर बोल रहा है। 21 वीं सदी का इससे बड़ा कोई मज़ाक नहीं हो सकता।"