logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: विनोद अग्रवाल की हुई घर वापसी, भाजपा ने निलंबन लिया वापस


गोंदिया: विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2024) को देखते हुए भाजपा (BJP) ने अपने रूठे नेताओं और कार्यकर्ताओं को वापस लेना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में महाराष्ट्र भाजपा ने गोंदिया से निर्दलीय विधायक विनोद अग्रवाल (Vinod Agrawal) सहित 12 अन्य नेताओं का निलंबन रद्द कर वापस पार्टी में शामिल कर लिया है। 

ज्ञात हो कि, 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस से आए गोपाल अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया था। जिसके विरोध में विनोद अग्रवाल सहित अन्य 12 नेताओं ने बगावत कर दी थी। विनोद अग्रवाल निर्दलीय चुनाव में उतरे वहीं अन्य नेताओं ने उनकी मदद की। पार्टी विरोधी काम के चलते भाजपा राज्य आलाकमान ने सभी को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया था। हालांकि, चुनाव में विनोद अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी को चुनाव में हरा दिया था। 

इन नेताओं का निलंबन हुआ वापस

भाजपा ने विनोद अग्रवाल सहित जिला महासचिव भाजपा भाऊराव ओके, मंडल अध्यक्ष गोंदिया ग्रामीण छत्रपाल तुरकर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अमित बुद्धे,मंडल महामंत्री गोंदिया ग्रामीण मुनेश रहागंडळे, पंचायत समिति सदस्य रामराजे रावरे, नगर पंचायत चेयरमैन शिव शर्मा, नगर पंचायत सदस्य प्रमुख घनशाम पंथवने, नगर पंचायत नगरसेवक धर्मेश अग्रवाल, दीपक बोबडे, नीटू बिरिया, जिला परिषद सदस्य शैलेश सोनावणे और कमलेश लाकारे शामिल है।

अग्रवाल ही होंगे महायुति उम्मीदवार

चुनाव जितने के बाद से अग्रवाल लगातार भाजपा के साथ बने हुए हैं। राज्य में जब महायुति की सरकार बनी तब से अग्रवाल सरकार के साथ हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को लगभग यह तय हो गया था कि, भाजपा विनोद अग्रवाल को भी अपना उम्मीदवार बनाएगी। जिसको देखते हुए पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल ने भाजपा को छोड़ते हुए कांग्रेस में दोबारा शामिल हो गए। वहीं अब भाजपा ने निलंबन वापस लेकर लगभग यह तय कर दिया है की आगामी विधानसभा चुनाव में विनोद अग्रवाल ही महायुति के उम्मीदवार होंगे।