logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

जिन नागरिकों का नुकसान हुआ, चोटें आईं मैं उनसे सरकार की ओर से क्षमा मांगता हूं: देवेंद्र फडणवीस


मुंबई: जालना में चल रही भूख हड़ताल के दौरान एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी. पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े. ऐसे बल प्रयोग को उचित नहीं ठहराया जा सकता. मैं पहले पांच साल तक गृह मंत्री था और आरक्षण को लेकर लगभग 2000 विरोध प्रदर्शन हुए थे. लेकिन हमने कभी बल प्रयोग नहीं किया. अब भी बल प्रयोग का कोई कारण नहीं था. यह बात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कही.

सरकार की ओर से क्षमा 
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा है कि सबसे पहले मैं सरकार की ओर से उन निर्दोष नागरिकों से माफी मांगता हूं जिन्हें इस बल के प्रयोग से नुकसान हुआ है और जो घायल हुए हैं.

राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण
फडणवीस ने कहा कि इस घटना पर राजनीति करना यह ठीक नहीं है. ऐसा नहीं होना चाहिए. कई नेताओं ने ये भी प्रयत्न किया. यह दुर्भाग्यपूर्ण है. इन्होंने गलत नैरेटिव सेट करने का प्रयास किया. उन सभी नेताओं को यह पता है कि लाठीचार्ज का आदेश का अधिकार एसपी और डीवायएसपी के पास होता है.

उन्होंने विपक्षी पक्षों से सवाल किया कि क्या यह आदेश मंत्रालय से आया था? किसी ने मंत्रालय से पुलिस को ऐसा आदेश दिया? यह बात पता होने बावजूद राजनीति क्यों कर रहे हैं?        

मुख्यमंत्री ने दिए जाँच के आदेश 
साथ ही उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने का फैसला किया है. फड़णवीस ने यह भी बताया कि फैसला लिया गया है कि जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.