logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

ईवीएम पर है संदेह तो अमरावती के सांसद दें इस्तीफा, विधायक रवि राणा भी देंगे इस्तीफा: नवनीत राणा


अमरावती: वोटिंग मशीनों से मतदान में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए महाविकास अघाड़ी ने मतपत्र से चुनाव कराने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया है. बीजेपी नेता और पूर्व सांसद नवनीत राणा ने महाविकास अघाड़ी के नेताओं को चुनौती दी है.

नवनीत राणा ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद महाविकास अघाड़ी के नेताओं ने वोटिंग मशीनों पर कोई आपत्ति नहीं जताई. लेकिन अब वे आरोपों लगाते फिर रहे हैं. अगर उन्हें ईवीएम पर संदेह है तो पहले अमरावती से कांग्रेस सांसद बलवंत वानखड़े को इस्तीफा देना चाहिए. साथ ही बडनेरा विधायक रवि राणा भी इस्तीफा देंगे. 

राणा ने कहा, “ये चुनाव बैलेट पेपर से होना चाहिए. मुझे लगता है कि महाविकास अघाड़ी के नेता कमाल हैं. महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी को अच्छी सफलता मिली. उस वक्त उन्होंने ईवीएम पर संदेह नहीं जताया. उस समय ईवीएम सही थी.”

नवनीत राणा ने कहा, “हम संविधान का सम्मान करने वाले लोग हैं. लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद हममें से कोई भी उन पर आपत्ति जताने के लिए सामने नहीं आया. अगर उन्हें ईवीएम पर संदेह है तो अमरावती के सांसद को इस्तीफा दे देना चाहिए, बडनेरा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक रवि राणा भी इस्तीफा दे देंगे.”

विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद विपक्षी दल वोटिंग मशीन पर संदेह जता रहे हैं और इसी पृष्ठभूमि में जगह-जगह आंदोलन भी हो रहे हैं. इस पर टिप्पणी करते हुए नवनीत राणा ने महाविकास अघाड़ी के नेताओं की खिल्ली उड़ाई. राणा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद सब कुछ ठीक था. उस समय लोकतंत्र जीवित था और अब फैसला उनके खिलाफ आया है, इसलिए लोकतंत्र खतरे में है. यह विपक्ष का दोगलापन है.