logo_banner
Breaking
  • ⁕ देवेंद्र फडणवीस और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 30 मिनट तक हुई चर्चा ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

"बंटेंगे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगे", ठाणे की रैली में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी


ठाणे: कांग्रेस (Congress) जानती है कि उनका वोट बैंक तो एक रहेगा, लेकिन बाकी लोग आसानी से बंट जाएंगे। कांग्रेस और उनके साथियों का एक ही मिशन है, समाज को बांटो और सत्ता पर कब्जा करो। इसलिए हमारी एकता को ही देश की ढाल बनाना है, हमें याद रखना है कि अगर हम बंटेंगे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगे। शनिवार को ठाणे (Thane) में आयोजित एक सभा में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने यह बात कही। इसी के साथ पीएम ने यह भी कहा कि, हमें कांग्रेस और अघाड़ी वालों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "कांग्रेस, भारत की सबसे बेईमान और भ्रष्ट पार्टी है। चाहे कोई भी दौर हो, कोई भी राज्य हो, कांग्रेस का चरित्र नहीं बदलता। आप पिछले एक हफ्ते का हाल देख लीजिए... कांग्रेस के एक CM का जमीन घोटाले में नाम आया है, उनके एक मंत्री महिलाओं को गालियां दे रहे हैं, उनको अप​मानित कर रहे हैं, हरियाणा में कांग्रेस का एक नेता ड्रग्स के साथ पकड़े गए हैं। कांग्रेस चुनाव में बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन सरकार बनने पर जनता के शोषण का नया नया तरीका खोजती है। आए दिन, नए-नए टैक्स लगाकर अपने घोटालों के लिए पैसा जुटाना ही इनका एजेंडा है।"

यह भी पढ़ें: युवाओं को नशे में डुबाकर राज करना चाहती है कांग्रेस, ड्रग्स रैकट को लेकर पीएम मोदी का हमला

नए वोट बैंक के लिए विचारधारा का ऐसा पतन?

मोदी ने बिना नाम लिए उद्धव ठाकरे पर भी हमला बोला। पीएम ने कहा, "...हमारी सरकार वक्फ बोर्ड द्वारा अवैध अतिक्रमण पर विधेयक लेकर आई है, लेकिन तुष्टिकरण की राजनीति के लिए कांग्रेस के नए 'चेले' उसका विरोध करने का पाप कर रहे हैं। जब कांग्रेस के लोग वीर सावरकर के बारे में गलत बातें कहते हैं, तब भी कांग्रेस के 'चेले' उनके पीछे खड़े रहते हैं। कांग्रेस कह रही है कि वे अनुच्छेद 370 को बहाल करेंगे, लेकिन उनके 'चेले' इस पर चुप हैं। नए वोट बैंक के लिए विचारधारा का ऐसा पतन?

कांग्रेस लूट और फरेब का पूरा पैकेज

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम ने कहा, "हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने तो हद ही कर ही है। हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने शौचालय कर लगाया है। एक ओर मोदी कह रहा है- शौचालय बनाओ और ये कह रहे हैं- हम शौचालय पर टैक्स लगाएंगे, यानी कांग्रेस लूट और फरेब का पूरा पैकेज है।"

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने वाशिम में कांग्रेस पर जमकर बोला हमला, कहा - कांग्रेस पार्टी की मानसिकता शुरू से ही विदेशी