logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

सुनेत्रा पवार को डिप्टी CM बनाए जाने के संकेत, NCP डेलीगेशन की CM फडणवीस से मुलाकात; पटेल बोले- भविष्य पर जल्द हो निर्णय


मुंबई/पुणे: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज़ हो गई है। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेताओं के डेलीगेशन द्वारा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजित पवार के पोर्टफोलियो और पार्टी के भविष्य को लेकर अहम संकेत मिले हैं।

इस मुलाकात के बाद NCP के सीनियर लीडर प्रफुल्ल पटेल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लोगों की भावना, विधायकों की भावना और उनकी व्यक्तिगत राय यह है कि नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी से सुनेत्रा पवार को उस सीट पर बिठाया जाना चाहिए। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि अंतिम फैसला पार्टी स्तर पर लिया जाएगा।

लोगों की भावना को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता – प्रफुल्ल पटेल

प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने पार्टी का स्टैंड स्पष्ट रूप से रखा गया है। उन्होंने कहा,“अजित पवार के पास जो पोर्टफोलियो थे, उन्हें लेकर और NCP से जुड़े फैसलों पर कोई कन्फ्यूजन नहीं होना चाहिए। मौजूदा हालात, कार्यकर्ताओं की बेचैनी और जनता की भावना को देखते हुए बिना देरी ठोस फैसला लेना ज़रूरी है।”

उन्होंने आगे कहा कि अजित पवार एक अनुभवी नेता थे और राज्य के विकास में उनकी भूमिका अहम रही है, ऐसे में उनके विभागों को लेकर जल्द निर्णय प्रशासनिक दृष्टि से भी ज़रूरी है।

सुनेत्रा पवार के नाम पर सहमति के संकेत

प्रफुल्ल पटेल ने दोहराया कि सुनेत्रा पवार को लेकर चर्चा जनता की भावना के आधार पर हो रही है। उन्होंने कहा, “यह अभी भी एक पॉलिटिकल ट्रेजेडी है। आज तीसरा दिन है। हमें सुनेत्रा वाहिनी, पार्थ पवार और जय पवार से बात करनी होगी। अगर संभव हुआ तो आज रात या कल चर्चा करेंगे। खाली जगह को जल्द से जल्द भरना ज़रूरी है।”

NCP नेताओं की CM फडणवीस से अहम बैठक

डिप्टी CM अजित पवार के निधन के बाद उनके पास मौजूद पोर्टफोलियो को लेकर अटकलें तेज़ हैं। इसी कड़ी में प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, छगन भुजबल और धनंजय मुंडे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के प्रस्ताव और अजित पवार के पास रहे फाइनेंस, स्पोर्ट्स और एक्साइज विभागों को बनाए रखने की मांग रखी गई। इसके साथ ही NCP के दोनों गुटों के संभावित विलय (Merger) को लेकर भी चर्चा हुई।