logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अगर एकनाथ शिंदे अयोग्य हो जाएं और बीजेपी का कोई मुख्यमंत्री बन जाए तो आश्चर्यच की बात नहीं: यशोमती ठाकुर


अमरावती: बीजेपी द्वारा देवेंद्र फडणवीस के “मैं फिर से आऊंगा” वाले वीडियो को अपलोड करने और डिलीट करने के बाद विधायक यशोमती ठाकुर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सच है कि यह सरकार एक संवैधानिक सरकार है. ये सब असंवैधानिक रूप से काम करते हैं और असंवैधानिक रूप से ये वहां बैठे हुए हैं. वे अयोग्य घोषित किये जाने योग्य हैं.

ठाकुर ने कहा, “बीजेपी और कुछ नहीं करती, हमने बीजेपी को लगातार देखा है कि वह बहुजनों का इस्तेमाल करती है, उनका इस्तेमाल करती है और फिर उन्हें फेंक देती है.”

कांग्रेस विधायक यशोमती ठाकुर ने बीजेपी की आलोचना करते हुए कहा कि आज भी भाजपा बड़े पैमाने पर समाज में कलह पैदा करने का काम कर रही है. अगर कल एकनाथ शिंदे अयोग्य घोषित हो जाएं और बीजेपी का कोई मुख्यमंत्री बन जाए तो आपको आश्चर्य नहीं होना चाहिए.