logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

मलकापुर की घटना को जलील ने बताया झूठा, चेतावनी देते हुए कहा- छेड़ने पर चुकानी पड़ेगी कीमत


अमरावती: मलकापुर सभा में औरंगजेब के समर्थन में नारे लगाने को लेकर असदुद्दीन ओवैसी लगातार विरोधियों के निशाने पर हैं। भारतीय जनता पार्टी सहित तमाम हिंदूवादी संगठन ओवैसी के खिलाफ मामला दर्ज करने और कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, ओवैसी की तरफ से इस तरह के नारे लगाने की बात कही जा रही है। संभाजी नगर से सांसद इम्तियाज जलील ने इस घटना को झूठ बताया है और कहा कि सभा में इसी तरह के नारे नहीं लगे हैं।

रविवार को शहर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जलील ने कहा, "बुलढाणा के मलकापुर की सभा में कोई विवादित नारे नहीं लगाए गए। अगर कुछ ऐसा ही तो उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को इसकी जांच करनी चाहिए।" उन्होंने कहा, "एक मीडिया ने झूठी खबर चलाई। इसके बाद तमाम चैनलों ने इसे दिखाना शुरू कर दिया।" उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि, “हमें कोई न छेड़े, अगर छेड़ा तो उनके उसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।”