logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

जेपी नड्डा ने गोंदिया में इंडी गठबंधन पर बोला हमला, कहा - इनके पास कोई एजेंडा नहीं


गोंदिया: आज भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा महायुति प्रत्याशी सुनील मेंढे के लिए प्रचार करने गोंदिया के सर्कस ग्राऊंड पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए इंडी गठबंधन पर हमला बोला।     

नड्डा ने कहा, “इंडी अलायंस के पास देश के विकास का कोई एजेंडा नहीं है, इनका एक ही एजेंडा है - मोदी हटाओ, मोदी को गाली दो। जबकि मोदी जी का लक्ष्य है - देश को आगे बढ़ाकर दुनिया में भारत को स्थापित करना। भारत को विकास के क्षेत्र में दुनिया में अग्रणी देश बनाना है।”

उन्होंने कहा, “मोदी जी ने देश का राजनीतिक परिदृश्य बदल दिया है। पहले राजनीति धर्म, क्षेत्र, राज्य, जाति पर आधारित होती थी। लेकिन अब भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने यह सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया है कि ईमानदारी, पारदर्शिता और विकास राजनीति की नींव बने।”