logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

सत्ता की खातिर खुद के परिवार के बलिदान को भूल गए खड़गे जी: योगी आदित्यनाथ


अमरावती: “खड़गे जी मैं एक योगी हूं और योगी के लिए देश पहले होता है”, ऐसा कहते हुए योगी आदित्यनाथ ने अमरावती के अचलपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को उत्तर दिया। 

तीन दिनों पहले मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बिना उनपर टिप्पणी की थी। खरगे ने कहा था कि कुछ लोग गेरुआ वस्त्र पहनकर राजनीति में आ गए हैं और देश में नफरत फैला रहे हैं। खरगे ने कहा था कि बंटेंगे को कटेंगे जैसा बयान देना साधु का काम नहीं है। उन्होंने कहा था कि ऐसी भाषा आतंकी इस्तेमाल करते हैं। 

कांग्रेस अध्यक्ष की इसी बात का उत्तर योगी आदित्यनाथ ने अचलपुर में दिया। योगी ने कहा, “पिछले तीन दिनों से मैं खड़गे जी की बातें सुन रहा हूँ। मैं योगी हूँ और मेरे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। आपके (खड़गे) लिए कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति सर्वोपरि है।”

योगी आदित्यनाथ ने कहा, कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति आपके लिए पहले है इसलिए आप सच नहीं बोल पा रहे हैं। निजाम के राज में हैदराबाद में मुस्लिम लीग चुन चुनकर हिन्दुओं को मार रही थी। गांव के गांव जला रही थी। इसी दौरान खड़गे का गांव भी जलाया गया था, जिसमें इनकी माता जी, किनकी चाची और बहन भी मारे गए। लेकिन खड़गे जी इस सच्चाई को नहीं बोलना चाहते, क्योंकि उन्हें लगता है, निजाम पर आरोप लगाऊंगा तो मुस्लिम वोट खिसक जाएगा।”               

योगी ने आगे कहा, “जिस निजाम के रजाकारों ने निर्ममता से हिन्दुओं का कत्लेआम किया। उस सच्चाई को आज खड़गे जी स्वीकार नहीं करना चाहते। वोट बैंक की खातिर अपने परिवार के बलिदान को भूल गए हैं। इनके लिए सत्ता महत्वपूर्ण है, देश महत्वपूर्ण नहीं।”