logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ललित पाटिल प्रकरण: बावनकुले का बड़ा दावा, कहा- उद्धव के कई नेता इसमें शामिल, जल्द सच्चाई आएगी सामने


नागपुर: राज्य में ड्रग्स तस्कर ललित पाटिल का मामला गरमाया हुआ है। विपक्षी महाविकास अघाड़ी राज्य सरकार के मंत्रियों के शामिल होने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं इसपर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने पलटवार किया है। उन्होंने उद्धव ठाकरे गुट नेताओं के इस प्रकरण में शामिल होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, "ड्रग्स मामले में उद्धव गुट के कई नेता शामिल है। देवेंद्र फडणवीस और सरकार मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं। जल्दी ही सच्चाई सामने आएगी।"

शनिवार को बावनकुले पत्रकारों से बात कर रहे थे। जहां उन्होंने यह बात कही। बावनकुले ने कहा, "ड्रग्स का नेटवर्क किसने फैलाया और इसमें कौन शामिल है, ललित पाटिल किसका कार्यकर्ता है, यह सब सामने आ जाएगा लेकिन इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। संजय राउत आरोप लगाते रहते हैं इसलिए उन्हें ज्यादा महत्व नहीं देते।"

बावनकुले ने आगे कहा, "पूरा महाराष्ट्र जानता है कि दाऊद किसकी पैदाइश है। उद्धव ठाकरे जिसके साथ बैठे हुए हैं, उन्हीं से पूछो की दाऊद किसकी उपज है। शरद पवार, उद्धव ठाकरे और कांग्रेस समाज में दरार पैदा कर रहे हैं।' वे युवाओं, आदिवासियों, धनगरों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। इसी के साथ वह मराठा और ओबीसी के बीच लड़ाई करने का काम भी कर रहे हैं।"

यह भी पढ़ें: