logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

1.25 लाख पदों पर भर्ती करेगी महाराष्ट्र सरकार, अधिकारीयों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री फडणवीस ने दिया आदेश


मुंबई: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) एक्शन मोड़ पर आ गए हैं। इसी के तहत सोमवार को फडणवीस ने राज्य सरकार के आला अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने जहां सभी विभागों को 100 दिनों के काम का रोडमैप तैयार करने का निर्देश दिया। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने सभी विभागों में खाली 1.25 पदों को भरने का आदेश भी दिया।

फडणवीस ने अपने आधिकारिक एक्स पर बैठक को लेकर लिखा, "आज दोपहर विधान भवन में महाराष्ट्र सरकार के सभी अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। महाराष्ट्र अनंत संभावनाओं से भरपूर भूमि है और अब समय आ गया है कि हम न्याय करें और महाराष्ट्र के लोगों की सेवा करने और उन्हें बेहतर जीवन देने के लिए उस क्षमता का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करें।"

मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, "प्राथमिकताओं, क्या करें और क्या न करें, पारदर्शिता+गति+जन-केंद्रित दृष्टिकोण की आवश्यकता, सीएमओ में अतिरिक्त नया वॉर रूम, हर विभाग के 100 दिन के लक्ष्य और योजना, भारत सरकार के साथ सकारात्मक समन्वय, अंतिम समय तक शिकायत निवारण पर अधिकारियों से बात की। संविधान दिन, लोगों के लिए 'जीवन जीने में आसानी', बिना किसी प्रतिरोध के प्रौद्योगिकी और नवाचार का उपयोग, सरकारी कर्मचारियों की समस्या-समाधान, अनिवार्य जिला/क्षेत्र का दौरा आदि आदेश भी अधिकारीयों को दिए।"