logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

बच्चू कडु छोड़ेंगे महायुति! बोले जब तक एकनाथ शिंदे रहेंगे तब तक मैं....


अमरावती: विपक्षी महाविकास अघाड़ी द्वारा लगातार शिंदे-फडणवीस की गिरने का दावा कर रहे हैं। इसी बीच एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली सरकार में शामिल बच्चू कडु ने महायुति को छोड़ने को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि, जब तक एकनाथ शिंदे सरकार के मुखिया रहेंगे तब तक वह महायुति में शामिल रहेंगे। अगर वह नहीं रहते हैं तो हम गठबंधन से निकल जायेंगे।"

एक निजी समाचार पोर्टल से बात करते हुए कडु ने कहा, "एकनाथ शिंदे ने दिव्यांगों को मंत्री पद देने का वादा किया तो मैंने सत्ता में भागीदारी की। विकलांगों के लिए एक मंत्रालय का प्रस्ताव उद्धव ठाकरे के सामने रखा गया. लेकिन ढाई साल के दौरान उन्होंने कोई फैसला नहीं लिया. अगर महायुति के साथ जाने से मेरे विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य होंगे तो मुझे वहां जाना चाहिए, इसलिए मैं वहां गया।"

उन्होंने आगे कहा, "जब तक एकनाथ शिंदे का नेतृत्व रहेगा हम उनके साथ रहेंगे। अगर वह मुख्यमंत्री नहीं हैं तो हम उन्हें बता देंगे। अगर शिंदे मुख्यमंत्री बने रहें, हम हमेशा आपके साथ रहेंगे।"

एकनाथ शिंदे के काम की सराहना करते हुए बच्चू कडू ने आगे कहा, "वह शख्स जिसने बिना मांगे दिव्यांग मंत्रालय दिया। हमने अभी लंच पर उन्हें याद दिलाया और उसके बाद उन्होंने तुरंत मुख्य सचिव को फोन किया। फाइल कैबिनेट में आई और दिव्यांग मंत्रालय बन गया।"

जिनके न हाथ हैं, न पैर हैं, न आंखें हैं, उनके लिए देश का पहला विकलांग मंत्रालय बनाया गया, ये इतिहास रचा गया। एक कार्यकर्ता के रूप में इतिहास में नाम दर्ज होना मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। दिव्यांगजन मंत्रालय के कई मंत्री होंगे। लेकिन दिव्यांगों के मन में बच्चू कडू का सीधा नाम अंकित हो, यह बहुत महत्वपूर्ण है।"