logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

रवि राणा के क्रिकेट मैदान पर मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की जोरदार बल्लेबाजी, गेंदबाजी कर हारे पांच विधायक, पालक मंत्री रहे ‘नॉटआउट’


अमरावती: विधायक रवि राणा की ओर से अमरावती शहर में राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में राजस्व मंत्री और अमरावती जिले के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले शामिल हुए.

चंद्रशेखर बावनकुले ने बल्ला हाथ में लिया और जोरदार बल्लेबाजी की. इस अवसर पर विधायक रवि राणा, विधायक प्रताप अडसड, विधायक केबलराम काले, विधायक संजय कुटे, विधायक प्रवीण तायडे ने हाथ में गेंद लेकर गेंदबाजी की.

चंद्रशेखर बावनकुले किसी भी विधायक की गेंद पर आउट नहीं हुए. मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने विधायकों की सभी गेंदों पर तूफान बल्लेबाजी करते हुए प्रहार किया. चंद्रशेखर बावनकुले ने एक खिलाड़ी की तरह बल्लेबाजी की और बावनकुले अंत तक नॉटआउट रहे.