logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

विधायक राजेंद्र शिंगणे का बड़ा बयान, बोले - मैं बैंक की समस्याओं के कारण अनिच्छा से अजीत पवार के साथ गया


बुलढाणा: अजित पवार गुट के नेता और विधायक राजेंद्र शिंगणे अपने एक बयान से  राजनीतिक गलियारों में चर्चा में है. वर्धा में पूर्व विधायक सुरेश देशमुख के 75वें जन्मदिन के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वर्धा में आयोजित एक कार्यक्रम में राजेंद्र शिंगणे ने कहा कि भले ही वो अजित पवार के साथ हैं लेकिन शरद पवार उनके लिए आदरणीय बने रहेंगे। 

उन्होंने कहा, मैं अपने जिला सहकारी बैंक की कठिनाइयों और असमर्थता के कारण अजीत पवार के साथ चला गया। आज राज्य सरकार ने राज्य सहकारी बैंक को 300 करोड़ रुपये दिये हैं. लेकिन निश्चित रूप से शरद पवार मेरे लिए आदरणीय बने रहेंगे।”

इस कार्यक्रम में शरद पवार और अजित पवार के विधायक एक ही मंच पर मौजूद थे. इस मौके पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजित पवार गुट के राजेंद्र शिंगणे ने मीडिया से बात करते हुए यह बात कही.

उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से दावा किया जा रहा है कि एनसीपी अजित पवार गुट और एनसीपी शरद पवार गुट के नेता भी एक-दूसरे संपर्क में हैं. वहीं, एनसीपी के अजित पवार गुट के विधायक राजेंद्र शिंगणे ने कल वर्धा में बड़ा बयान दिया है.

राजेंद्र शिंगणे ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैं अनिच्छा से अजित पवार के साथ गया।” वहीं, राजेंद्र शिंगणे ने भी शरद पवार की तारीफ की और कहा कि मैं आज भी शरद पवार को नेता मानता हूं. उनके इस बयान के बाद राज्य के सियासी गलियारों में चर्चा छिड़ गई है.