logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

बच्चू कडू का साथ छोड़ेंगे विधायक राजकुमार पटेल, 10 अक्टूबर को सीएम शिंदे की शिवसेना में होंगे शामिल


अमरावती: परिवर्तन महाशक्ति अघाड़ी के बैनर तले विधानसभा चुनाव मैदान में उतरे प्रहार जनशक्ति पार्टी के नेता बच्चू कडू को चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। मेलघाट के विधायक राजकुमार पटेल ने स्पष्ट किया है कि बच्चू कडु द्वारा बनाया गया गठबंधन किसी भी हालत में मेलघाट से जीत कर नहीं आ सकता। पटेल ने यह विचार व्यक्त करते हुए बच्चू कडू का साथ छोड़ने का फैसला कर लिया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे 10 अक्टूबर को मेलघाट का दौरा करेंगे और उनकी उपस्थिति में हम शिवसेना में शामिल होंगे। मेलघाट विधायक राजकुमार पटेल ने रविवार को मेलघाट में कार्यकर्ता संवाद बैठक का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम की पत्रिका से बच्चू कडू की फोटो गायब थी, जबकि एकनाथ शिंदे की फोटो बड़े साइज में छपी थी। इस पर्चे के चलते विधायक राजकुमार पटेल शिंदे के शिवसेना में शामिल होने की चर्चा होने लगी।  

पटेल ने कहा, “तीसरे मोर्चे में हम किसी भी हालत में मेलघाट से निर्वाचित नहीं हो सकते। यह विचार मेरे मन में आया और मैंने बच्चू कडू को इसके बारे में बताया। उन्होंने मुझसे खुद फैसला लेने को कहा और मैंने शिंदे की शिवसेना में शामिल होने का फैसला किया।” पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मेलघाट में काफी फंड दिया है और मुझे उम्मीदवारी देने पर सहमति जताई है।  

देखें वीडियो: