logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

विधायक रवि राणा का बड़ा आरोप, कहा - उपमुख्यमंत्री से बच्चू कडू ने की अपने राजनीतिक पुनर्वास की मांग


अमरावती: अमरावती में राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। विधायक रवि राणा ने एक बड़ा दावा किया है। उनके मुताबिक, प्रहार जनशक्ति पार्टी के नेता बच्चू कडू ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात करने अपने राजनीतिक पुनर्वास के लिए उन्हें विधान परिषद में भेजने की मांग की।

रवि राणा ने आरोप लगाया कि बच्चू कडू हमेशा की तरह सरकार पर दबाव बनाने के लिए उसे ब्लैकमेल करते हैं। उन्होंने पूछा, जब बच्चू कडू चार बार विधायक रहे, तो उन्होंने किसानों के लिए ऐसी कौनसी भूमिका अपनाई? गुवाहाटी जाते समय उन्होंने किसानों से सलाह क्यों नहीं ली? 

राणा ने आगे कहा कि जब बच्चू कडू सत्ता में थे, तब उन्होंने किसानों के समर्थन में कभी कोई मज़बूत रुख नहीं अपनाया और अब सत्ता से बाहर होने के बाद वे ऐसी माँगें कर रहे हैं। रवि राणा कहा कि एक साधारण किसान के बेटे ने बच्चू कडू को हराया।