logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: विधायक संजय गायकवाड की अर्जी खारिज, पूर्व विधायक शिंदे का भी आवेदन रद्द


बुलढाणा: सांसद प्रतापराव जाधव को आखिरी चरण में अपनी उम्मीदवारी वापस लेने की बात कहने वाले बुलढाणा विधायक संजय गायकवाड़ का आवेदन खारिज हो गया है. एबी फॉर्म नहीं जोड़ने की वजह से उनका आवेदन खारिज हुआ है. बुलढाणा लोकसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवारों ने आवेदन दाखिल किये थे. इनमें कुल 5 आवेदन कल की जांच में खारिज कर दिये गये हैं. इनमें विधायक संजय गायकवाड़ और पूर्व विधायक विजयराज शिंदे शामिल हैं.

अर्जी दाखिल करने के पहले ही दिन बुलढाणा के शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने शिवसेना पार्टी की ओर से अर्जी दाखिल की थी. उसी दिन शाम को सांसद प्रतापराव जाधव की उम्मीदवारी की घोषणा की गई थी.

विधायक गायकवाड़ ने अगले दिन बुलढाणा में हुई बैठक में आवेदन वापस लेने का संकेत भी दिया था. लेकिन अब विधायक गायकवाड़ को नाम वापस लेने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि उनका आवेदन शुक्रवार को खारिज कर दिया गया है. 

शिवसेना पार्टी का आधिकारिक एबी फॉर्म संजय गायकवाड़ के फॉर्म के साथ संलग्न नहीं किया जा सका. इसलिए उनका आवेदन खारिज कर दिया गया है. विधायक गायकवाड़ के अलावा तीन और उम्मीदवारों के आवेदन खारिज कर दिए गए हैं. 

जेपी के विजयराज शिंदे की ओर से दाखिल की गई अर्जी रद्द कर दी गई. लेकिन उनके द्वारा स्वतंत्र रूप से भरा गया आवेदन पत्र बना हुआ है. इस बीच, नामांकन फॉर्म सोमवार 8 अप्रैल को वापस लिया जा सकता है. 26 अप्रैल को मतदान और 4 जून को मतगणना होगी.