logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: विधायक संजय गायकवाड का सांसद संजय राऊत को जवाब, कहा - मातोश्री में होता है सुपारी लेने का काम


बुलढाणा: उबाठा गुट के नेता संजय राउत ने सरकार पर हमला बोलते हुए इस सरकार को ‘सुपारीबाज सरकार’ बताया था. उनके इस बयान पर शिवसेना नेता संजय गायकवाड़ जोरदार पलटवार किया है. 

संजय राउत ने कहा था कि सुपारी गैंग मंत्रालय में छठी मंजिल पर बैठता है. उन्होंने यह भी कहा था कि मातोश्री के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारी एकनाथ शिंदे गुट के हैं. इस पर बुलढाणा से शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने कहा कि गांव गुंडों से सुपारी लेने का काम मातोश्री में होता है.

गायकवाड़ ने कहा, “मातोश्री पर सुपारी की राजनीति पहले से ही चलती रही है. हमने जो सुपारी ली है, वह महाराष्ट्र को प्रगति की ओर ले जा रही है. हमने हमारी प्यारी बहनों को फंड देने के लिए सुपारी ली है. हमने किसानों को योजनाएं देने की सुपारी ली है.”