logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

नरेंद्र मोदी, भाजपा और आरएसएस कर रहे लोकतंत्र और संविधान समाप्त, अमरावती में गरजे राहुल गांधी


अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), आरएसएस (RSS) और बीजेपी (BJP) संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने में लगे हैं। BJP के नेता कहते हैं कि बहुमत आने पर हम संविधान बदल देंगे। वहीं इंडिया गठबंधन (India Alliance) है, जो संविधान और लोकतंत्र की रक्षा कर रहा है। अमरावती लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बलवंत वानखेड़े (Balwant Wankhede) के प्रचार के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पहुंचे थे, जहां आयोजित सभा में बोलते हुए यह बात कही। इसी के साथ राहुल ने महिलाओं और किसानों को लेकर कई घोषणाएं की। 

राहुल गांधी ने कहा, "नरेंद्र मोदी सरकार ने 20-25 लोगों को अरबपति बना दिया। नरेंद्र मोदी सरकार ने अरबपति पैदा किये। हम करोड़ों लोगों को करोड़पति बनाने जा रहे हैं। आप कैसे कहेंगे कि भारत अघाड़ी सरकार, कांग्रेस सरकार, करोड़ों लोगों को करोड़पति बना देगी? यही तो मैं आज आपको बताने आया हूं। हमारा घोषणापत्र पढ़ें।"

प्रधानमंत्री संविधान कर रहे समाप्त 

कांग्रेस नेता ने कहा, "देश के इतिहास में पहली बार कोई पार्टी संविधान पर आक्रमण कर उसे खत्म करने की कोशिश कर रही है। एक तरफ- INDIA गठबंधन है, जो संविधान और लोकतंत्र की रक्षा कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी, RSS, BJP हैं, जो संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने में लगे हैं।" राहुल ने कहा, "बीजेपी के नेता कहते हैं कि बहुमत आने पर हम संविधान बदल देंगे। लेकिन मैं आपसे कहना चाहता हूं, हमारे संविधान को दुनिया की कोई भी शक्ति नहीं बदल सकती है।"