logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

जून में गर्मी रही झुलसा, मंगलवार को नागपुर का तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज; औसतन से 3.9 डिग्री ज्यादा


नागपुर: जून महीने की शुरुआत से ही विदर्भ में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को नागपुर में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य औसत से 3.9 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार, यह तापमान इस मौसम के औसत से काफी ऊपर है और आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत की संभावना कम है।

मौसम विभाग द्वारा दी जानकारी के अनुसार, मंगलवार को उपराजधानी नागपुर का तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार के मुकाबले 0.6 डिग्री कम रहा। हालांकि, औसतन से 3.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। नागपुर सहित विदर्भ के अन्य जिलों में भी तापमान बढ़ा। 


अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या

दिनभर चिलचिलाती धूप और उमस ने नागरिकों की परेशानी बढ़ा दी। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। बढ़ती गर्मी और बदलते मौसम से लोगों के स्वास्थ्य में भी असर दिखाई दे रहा है। मौसमी बीमारी, गैस्ट्रो के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पतालों के बाहर मरीजों की भीड़ दिखाई दे रही है।