logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Maharashtra

सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त


नागपुर/मुंबई: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए महाराष्ट्र के प्रभारी को बदल दिया है। भाजपा ने सांसद बैजयंंत पांडा को महाराष्ट्र का नया प्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही पार्टी ने उनके साथ तीन सह-प्रभारियों की भी नियुक्ति की है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी की नई टीम के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा कर दिया है। इसके तहत भाजपा ने बैजयंत पांडा को महाराष्ट्र का प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, सांसद कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे को महाराष्ट्र का सह-प्रभारी बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि बैजयंत पांडा ओडिशा की केंद्रापाड़ा लोकसभा सीट से सांसद होने के साथ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। महाराष्ट्र का प्रभारी बनाए जाने से पहले उनके पास दिल्ली और असम जैसे महत्वपूर्ण राज्यों की जिम्मेदारी थी। उनके कार्यकाल के दौरान 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 27 साल बाद सत्ता में वापसी की, जबकि 2026 के असम विधानसभा चुनाव में पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटी।

जारी सूची के अनुसार, भाजपा ने पार्टी महासचिव विनोद तावड़े को चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके साथ राज्यसभा सांसद मेघा कुलकर्णी को सह-प्रभारी बनाया गया है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री भारती पवार को गोवा और विनय सहस्रबुद्धे को दिल्ली संगठन की जिम्मेदारी दी गई है।