logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

विधायक देवेंद्र भुयार ने अपने वायरल वीडियो पर दी सफाई, कहा - राजनीतिक द्वेष के कारण किया जा रहा बदनाम


अमरावती: मोर्शी-वरुड विधायक देवेंद्र भुयार के वायरल वीडियो को लेकर विपक्ष उनकी जमकर आलोचना कर रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद विपक्षी नेता भुयार को महिला विरोधी, किसान विरोधी कह रहे हैं। अब स्वयं भुयार ने इस वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

उन्होंने कहा, “भले ही विरोधियों को इससे कितनी भी नफरत हो. पुराने वीडियो को निकालकर, तोड़मरोड़ कर कितना भी प्रयास करें तब भी मैं माता बहनों के सम्मान के लिए हमेशा आगे रहा हूं।” उन्होंने कहा, “राजनीतिक स्वार्थ से ग्रस्त विरोधियों ने यह वीडियो चलाया, उसका संदर्भ जाने बिना, केवल राजनीतिक द्वेष के कारण इसे वायरल किया गया।”

भुयार ने कहा, “किसानों के बेटे-बेटियों की शादियों को लेकर आज की हकीकत क्या है? लोगों के सामने इसी दुखद हकीकत को पेश करने की कोशिश थी। हालाँकि, अगर मेरे बयानों से मेरी माताओं बहनों को ठेस पहुँची हो तो मैं माफी मांगने को तैयार हूँ।”

उन्होंने कहा, “अगर किसी बिंदु पर मेरे शब्दों से समुदाय में मेरी बहन, मेरी मां को ठेस पहुंची है, तो मैं एक बेटे के रूप में, एक भाई के रूप में उनसे माफी मांगने में संकोच नहीं करूंगा।” भुयार ने कहा कि मैं उनके विश्वास और प्यार के कारण ही एक सामान्य घर से मैं इतनी दूर तक आ सका हूं। मुझे स्पष्ट रूप से पता है और सदैव रहेगा।