logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

सांसद नवनीत राणा ने जिले के 15 हजार दिव्यांगों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ


अमरावती: अमरावती जिले की सांसद नवनीत राणा से अमरावती जिले के सैकड़ों जरूरतमंद दिव्यांगों को सामग्री दिलाने की मांग की जा रही थी। इसके चलते सांसद नवनीत रवि राणा ने केंद्र सरकार की ईडीपी योजना के तहत अमरावती जिले में प्रत्येक तहसील में 15,000 विकलांग लोगों ने अपनी जरूरत की सामग्री के लिए अपना पंजीकरण कराया है।

वहीं, आज सोमवार को सांसद नवनीत राणा ने पंजीकृत दिव्यांगजनों को साइकिलें बांटी। सांसद नवनीत राणा के निरंतर फॉलोअप और प्रयासों से 15 हजार दिव्यांगों के लिए आवश्यक सामग्री भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) द्वारा स्वीकृत की गई है।

अमरावती तहसील में चार से पांच हजार दिव्यांगों को दिव्यांग साहित्य के वितरण का पहला चरण का उद्घाटन सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले द्वारा ऑनलाइन किया यह कार्यक्रम शाम 4 बजे तक संत ज्ञानेश्वर सभागार, सांस्कृतिक भवन में आयोजित किया गया।