logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur Municipal Corporation: 6 फ़रवरी को होगा महापौर-उपमहापौर का चुनाव, भाजपा ने शुरू किया उम्मीदवारों की खोज


नागपुर: नागपुर मनपा में महापौर और उपमहापौर पद के चुनाव को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर अब विराम लग गया है। नगर परिषद प्रशासन विभाग ने चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इसके तहत 6 फरवरी को सुबह 11 बजे नागपुर महानगरपालिका की विशेष सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें महापौर और उपमहापौर पद का चुनाव संपन्न होगा।

 नागपुर मनपा में महापौर और उपमहापौर पद के चुनाव को लेकर चल रही सभी अटकलों पर अब विराम लग गया है। नगर परिषद प्रशासन विभाग ने चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इसके तहत 6 फरवरी को सुबह 11 बजे नागपुर महानगरपालिका की विशेष सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें महापौर और उपमहापौर पद का चुनाव संपन्न होगा।

इस विशेष सभा की अध्यक्षता पीठासीन अधिकारी विपिन इटनकर करेंगे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव की पूरी प्रक्रिया नियमों के तहत, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से कराई जाएगी। आदेश के अनुसार, पीठासीन अधिकारी को चुनाव से जुड़ी समस्त कार्यवाही निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरी करनी होगी और उसका आधिकारिक विवरण प्रशासन को सौंपना अनिवार्य होगा।

निगम सदन में संख्याबल को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने 102 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की है, जिससे महापौर पद पर भाजपा का दावा मजबूत माना जा रहा है। हालांकि, महापौर चुनाव से पहले भाजपा को अपना गुट नेता और गुट का पंजीयन विभागीय आयुक्त कार्यालय में कराना आवश्यक है। फिलहाल भाजपा की ओर से यह पंजीयन नहीं कराया गया है।

वहीं, अजीत पवार के निधन के बाद राजनीतिक गतिविधियों में कुछ ठहराव आने से पंजीयन प्रक्रिया में देरी की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार 30 जनवरी तक भाजपा द्वारा गुट पंजीयन पूरा किए जाने की जानकारी सामने आ रही है।

चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही भाजपा खेमे में महापौर पद को लेकर हलचल तेज हो गई है। पार्टी के भीतर दावेदारों के नामों को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं और सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आख़िरकार भाजपा किस चेहरे को नागपुर का नया महापौर बनाएगी।