logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: मानसून पूर्व तैयारियों के कामों पर प्रवीण दटके ने जताई नाराजगी, कहा- जल्द से जल्द हो नालों की सफाई का काम


नागपुर: मानसून के मौसम के नजदीक आने पर नागपुर और खास तौर पर मध्य नागपुर में नदियों और नहरों की सफाई को लेकर विधायक दटके ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर की। विधायक प्रवीण दटके ने नागपुर महानगरपालिका के आयुक्त और अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में नालों की सफाई, जल संग्रहण और साफ-सफाई के संबंध में स्थिति की समीक्षा की।

मध्य नागपुर में हट्टी नाला, राहेटकर वाडी नाला, जामदार स्कूल के पास का नाला, लेंडी तालाब के पास का नाला और रमन विज्ञान केंद्र के पास के नाले को प्राथमिकता के आधार पर साफ करने के निर्देश दिए गए। नालों में जमा हो रहे पानी, कचरे से होने वाली रुकावट और नागरिकों को होने वाली असुविधा को देखते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तुरंत सफाई का काम शुरू करने का आदेश दिया। आयुक्त ने दटके को आश्वासन दिया कि गांधीबाग, सतरंजीपुरा, धंतोली, आसीनगर और हनुमान नगर जोन के अंतर्गत आने वाले इन क्षेत्रों की सफाई के साथ-साथ मानसून के नालों से जुड़ी समस्याओं के लिए तुरंत विशेष अभियान चलाया जाएगा।

इस बैठक में नागपुर के पूर्व महापौर एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी के साथ ही संबंधित जोन के अधिकारी, पूर्व नगरसेवक, वार्ड अध्यक्ष, वार्ड संयोजक एवं अन्य उपस्थित थे। इस अवसर पर आयुक्त ने कहा कि नाग नदी की सफाई को लेकर भी उचित कार्रवाई की जा रही है। प्रवीण दटके ने निर्देश दिए कि मानसून से पहले शहर में लंबित सभी सफाई कार्यों को तत्काल पूरा करने को प्राथमिकता दी जाए।