logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

नवनीत राणा के कार्यक्रम में हंगामा, खूब चली कुर्सियां; बाल बाल बची भाजपा नेता, जानें पूरा मामला


अमरावती: भारतीय जनता पार्टी नेता और पूर्व सांसद नवनीत राणा की सभा में बड़ा हंगामा हो गया। सभा में मौजूद कुछ लोगों ने हुडदंग मचाते हुए तोड़फोड़ और एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकी। इस दौरान कुछ लोगों ने राणा पर भी कुर्सियां फेंकने का प्रयास किया, हालांकि, इसमें राणा बाल बाल बच गई। घटना के बाद राणा तुरंत थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को राणा दर्यापुर विधानसभा सीट से युवा स्वाभिमानी पक्ष के उम्मीदवार रमेश बुंदीले के समर्थन में प्रचार करने पहुंची। जैसे ही राणा ने बोलना शुरू किया सभा में बैठे कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।  इस दौरान कुछ लोगों ने राणा पर कुर्सियां फेंकने शुरू कर दिया। हालांकि, सुरक्षाकारियों की सतर्कता से राणा बची गई।

घटना के बाद वहां हंगामा शुरू हो गया। राणा समर्थको और हुडदंग करने वालों के बीच झड़प और मारपीट शुरू हो गई। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत राणा को वहां से निकाला। घटना के बाद राणा तुरंत खुल्लर पुलिस स्टेशन पहुंची और मामला दर्ज कराया। इसी के साथ उन्होंने सुरक्षा को लेकर नाराजगी भी जताई।