logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

नवनीत राणा बनी बीजेपी की स्टार प्रचारक, अहमदाबाद, सूरत और दक्षिण पंजाब में करेंगी रोड शो


अमरावती: भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने सांसद नवनीत राणा को गुजरात के कच्छ और भरूच लोकसभा क्षेत्रों में स्टार प्रचारक के रूप में आमंत्रित किया है और उन्हें वहां भाजपा उम्मीदवार के प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। सांसद नवनीत राणा भाजपा उम्मीदवारों के प्रचार के लिए गुजरात में 4 और 5 मई को अहमदाबाद, सूरत और दक्षिण पंजाब में रोड शो, महिला सभा और कार्यकर्ता संवाद बैठकें करेंगी।

सांसद नवनीत राणा शुक्रवार सुबह 6.50 बजे मुंबई एयरपोर्ट से भुज एयरपोर्ट के लिए रवाना हुईं। भुज में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक वह विभिन्न महिला सम्मेलनों में शामिल होंगी और महिलाओं का मार्गदर्शन करेंगी।

कच्छ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विनोदभाई चावड़ा के प्रचार के लिए शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक शहर के मुख्य मार्ग से नवनीत राणा का रोड शो आयोजित किया गया है। वह 4 मई की रात को विशेष विमान से अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी और रात्रि विश्राम अहमदाबाद में करेंगी। वे शनिवार 5 मई की सुबह विशेष विमान से भरूच के लिए रवाना होंगी और लोकसभा उम्मीदवार मनसुखभाई वसावा के प्रचार के लिए भरूच में रोड शो करेंगी।