logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

नवनीत राणा की मुश्किलें बढ़ने की आशंका, बीजेपी ने प्लान बी किया तैयार


अमरावती: सांसद नवनीत राणा के जाति प्रमाणपत्र मामले में फैसले से पहले ही अमरावती के लिए बीजेपी का प्लान बी तैयार है. बीजेपी अमरावती के लिए नए उम्मीदवारों का परीक्षण कर रही है. सांसद नवनीत राणा का जाति प्रमाण पत्र परिणाम आचार संहिता से पहले ही आ जाएगा.

नवनीत राणा के जाति प्रमाण पत्र पर फैसला 1 अप्रैल को आने की संभावना है. नवनीत राणा के जाति प्रमाणपत्र मामले में फैसला आने के बाद उनके गले में उम्मीदवारी की माला पहनाए जाने की आशंका है. नवनीत राणा को राहत मिलेगी या नहीं, इस पर सबकी की नजरें टीकी हुई हैं.

1 अप्रैल को नतीजे आने के बाद जानकारी सामने आ रही है कि 2 अप्रैल को महायुति की ओर से उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की जाएगी. इसके बाद विश्वस्त सूत्रों से जानकारी सामने आई है कि नवनीत राणा 4 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी.