logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

पिछली बार से भी ज्यादा वोटों से जीतेंगी नवनीत राणा: दिनेश शर्मा


अमरावती: भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता नाराज नहीं है. कार्यकर्ता भाजपा, नरेंद्र मोदी और कमल के फूल के साथ है। हम सभी घटक दलों के साथ चुनाव लड़ रहे हैं. अमरावती लोकसभा क्षेत्र में बच्चू कडू की प्रहार का कोई असर नहीं पड़ेगा, बीजेपी और महागठबंधन की उम्मीदवार नवनीत राणा पिछली बार से भी ज्यादा वोटों से जीतेंगी. उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री, सांसद दिनेश शर्मा ने अमरावती में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए यह विचार व्यक्त किये. 

उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सांसद दिनेश शर्मा ने विधायक प्रवीण पोटे के कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया. इस मौके पर उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बीजेपी पार्टी अपने घटक दलों के साथ चुनाव लड़ रही है.

शर्मा ने उद्धव ठाकरे की आलोचना करते हुए कहा कि हनुमान चालीसा का जाप करने पर उन्होंने राणा को जेल में डाल दिया. उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे अब उसी कांग्रेस की विचारधारा पर चल रहे हैं जो राम का विरोध कर रही है.

शर्मा ने कहा कि मतदाता इस बार महाविकास अघाड़ी को अच्छा सबक सिखाने जा रहे हैं. महाविकास अघाड़ी से ठाकरे का ये मसला साफ हो जाएगा.