logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: एनसीपी शरद पवार गुट ने की मांग, अर्जुनी मोरगांव विधानसभा में स्थानीय उम्मीदवार को दें प्राथमिकता


गोंदिया: राष्ट्रवादी शरद पवार गुट के कार्यकर्ताओं ने गोंदिया जिले में लगभग दो सीटें मिलने की उम्मीद जताई थी. लेकिन सीट की घोषणा होने बाद पार्टी को एक ही जगह मिली, जिससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी है. वहीं, कार्यकर्ताओं का कहना है कि वह किसी भी बाहरी व्यक्ति की उम्मीदवारी स्वीकार नहीं करेंगे.      

अर्जुनी मोरगांव विधानसभा क्षेत्र में महाविकास अघाड़ी संकट में पड़ती दिख रही है. यह निर्वाचन क्षेत्र कभी कांग्रेस पार्टी का गढ़ था. लेकिन पिछले चुनाव में इस सीट पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक चुनकर आए. 

अजित पवार के अलग होने के बाद यहां के विधायक शरद पवार को छोड़कर अजित पवार गुट में चले गये, इसलिए राष्ट्रवादी शरद पवार गुट ने पार्टी को बढ़ाने का काम किया. हालांकि, इस चुनाव में महाविकास अघाड़ी में शामिल राष्ट्रवादी शरद पवार को गोंदिया जिले की चार विधानसभा सीटों में से दो सीटें मिलेंगी. लेकिन अर्जुनी मोरगांव विधानसभा क्षेत्र में केवल एक सीट हाथ आने से यह लगभग तय माना जा रहा है कि यह सीट कांग्रेस पार्टी के खाते में जाएगी.

इस विधानसभा क्षेत्र में यह सीट कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष दिलीप बंसोड़ को दी जाने की बात कही जा रही है. दिलीप बंसोड़ का निर्वाचन क्षेत्र तिरोड़ा है, इसलिए यह सीट किसी बाहरी उम्मीदवार को दी जाएगी. 

इसी के चलते शरद पवार गुट के कार्यकर्ताओं की मांग है कि यह सीट केवल स्थानीय महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार को ही दिया जाए. इस सीट से किसी बाहरी व्यक्ति को उम्मीदवार न बनाया जाए.