logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत


नागपुर: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी में सभा के बाद सभास्थल के ‘शुद्धीकरण’ किए जाने को लेकर कांग्रेस विधायक डॉ. नितीन राऊत आक्रामक हो गए हैं। राऊत ने इस मामले में पांचपावली पुलिस से शिकायत कर शुद्धिकरण करने वालो के खिलाफ SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत FIR दर्ज करने की मांग की है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी में हुई सार्वजनिक सभा के बाद उनके उपस्थित रहने वाले स्थान का कथित तौर पर ‘शुद्धीकरण’ किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. नितीन राऊत ने पाचपावली पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के पास शिकायत दर्ज कराई है।

डॉ. राऊत ने इस कथित घटना को गंभीर बताते हुए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत FIR दर्ज करने की मांग की है। उनका आरोप है कि खरगे अनुसूचित जाति समाज से आने वाले वरिष्ठ नेता हैं और उनकी मौजूदगी के बाद सभास्थल का शुद्धीकरण किया जाना जातीय मानसिकता को दर्शाता है। राऊत का कहना है कि इस तरह की घटना से यह गलत संदेश जाता है कि किसी व्यक्ति के स्पर्श या उपस्थिति से कोई सार्वजनिक स्थान ‘अशुद्ध’ हो सकता है। उन्होंने इसे संविधान के मूल्यों का अपमान बताया है।