logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, जाती की राजनीति करने वालों को भी सुनाई खरी-खोटी


गोंदिया: गोंदिया में महायुति के उम्मीदवार विनोद अग्रवाल का प्रचार करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस और साथ ही जातिगत राजनीति करने वालों पर जमकर निशाना साधा।

जातिगत राजनीति की बात करते हुए गडकरी ने कहा कि हम चुनाव के समय ही जात-पात की बात लेकर आते हैं। उन्होंने कहा कि किसी होटल में जाते वक्त हम यह नहीं सोचते कि उस होटल का मालिक कौनसी जात का है। उन्होंने कहा कि किसी डॉक्टर के पास जाते वक्त भी हम यह नहीं सोचते कि डॉक्टर कौन सी जात का है। गडकरी ने कहा कि सिर्फ चुनाव आते ही जाति की राजनीति शुरू कर दी जाती है।

इसके साथी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। गडकरी ने कहा कि कांग्रेस इस देश का भविष्य नहीं बना सकती। गडकरी ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ और सिर्फ इस देश में भुखमरी और बेरोजगारी बढ़ाने का काम किया है।